Categories: National

अब रेलवे परिसर में भी माल पकड़ेगा वाणिज्यकर

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से टैक्स चोरी का माल मंगवाने वालों पर शिकंजा कस गया है। अभी तक वाणिज्यकर विभाग रेलवे परिसर के बाहर टैक्स चोरी का माल पकड़ता था, लेकिन अब ट्रेन से माल उतरते ही पकड़ेगा। इससे टैक्स चोरी पर लगाम लग सकेगी।।

पिछले दिनों वाणिज्यकर विभाग ने इलाहाबाद जंक्शन पर छापा मारकर शिवगंगा एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस में 120 नग माल पकड़ा था। रेलवे परिसर में वाणिज्यकर विभाग द्वारा कार्रवाई करने पर रेलवे अधिकारियों ने इसका विरोध किया था। विवाद होने पर बाद में वाणिज्यकर विभाग को जब्त माल ले जाने दिया था। लेकिन रेलवे ने उससे संबंधित नियम की जानकारी मांगी थी। वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राम प्रसाद ने इलाहाबाद मंडल के डीआरएम और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर सूचना दी है कि जीएसटी कानून के अंतर्गत वह अपने पंजीकृत ट्रेडर्स के यहां छापा मारने के लिए अधिकृत हैं। रेलवे ने इलाहाबाद खंड-11 में पंजीयन करा रखा है। माल एसजीएसटी से जुड़ा होने के कारण उन्हें पूरा अधिकार है कि वह रेलवे परिसर में छापा मारकर माल की जांच और सीज कर सकते हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राम प्रसाद का कहना है कि 10 के भीतर अगर रेलवे द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो विभाग रेलवे परिसर में जाकर कार्रवाई करेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts