लखीमपुर खीरी. ज्यो ज्यो नौ तारीख नजदीक आ रही है प्रशासन के माथे पर लगातार बल पड़ते दिखाई दे रहे हैं और फिर वह लगातार मौके पर पहंचुकर तैयारियों की तहकीकात करने में जुटे हुए हैं। जी हां हमारे अतंराष्ट्रीय पहचान रखने वाला हमारा दुधवा राष्ट्रीय उद्यान इस समय कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में हो गया है क्यो इस बार हमारे दुधवा में नौ फरवरी को होने वाले इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आने वाले हैं और उनके आने को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं और इसी को लेकर हमारा प्रशासन भी आपा धापी में नजर आ रहा है जिसमें बीते दिन जिलाधिकारी और ,पुलिस अधीक्षक सहित समेत पूरा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और वहां की हो रही तैयारियों को देखा और इसके साथ ही कुछ आवश्यक कार्यों को भी पूरा करवाया।
संभावना है कि सीएम का हेलीकॉप्टर यहीं उतरेगा। इसके बाद उनको कार से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। लेकिन मौसम का मिजाज ठीक नहीं लग रहा। कार्यक्रम से पहले बारिश की आशंका को देखते हुए अब टाइगर हैवेन में भी एक हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। वैसे देखा जाये तो एक बड़ी वजह यह भी है कि कार्यक्रम स्थल तक आने वाला रास्ता कच्चा है और यदि बारिश के बाद कीचड़ हो सकता है। ऐसे में प्रशासन सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे कार्यक्रम स्थल तक लाने की प्लानिंग कर रहा है।।
दुधवा की खास पहचान बनेगी अब पक्षियों की चहचहाट
जी हां यह फेस्टिवल कोई आम फेस्टिवल नही है यह हमारे चर्चित उद्यान की बात है जहां पर अब पक्षियों की कलरव से एक पहचान बनेगी जहां हमारा दुधवा बाघ और एक सींघ वाला गेंडा से अपनी पहचान बनाता था परंतु अब वह बर्ड फेस्टिवल के आयोजन के बाद पक्षियों से अपनी पहचान बायेगा। बताते चले कि नौ फरवरी से शुरू हो रहे इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल के कार्यक्रम के हमारा दुधवा तैयार है। जंगल के अनेक आशचर्य चकित करने वाले पक्षियों के दीदार करने के लिए अब तो एक पूरा का पूरा गांव बसाया जा रहा है। इसे तम्बुओं का गांव भी कहा जा सकता है। इसमें 120 टेंट बनाए गए हैं। इस फेस्टिवल में देश के अलावा विदेशों के कई हुनरमंद फोटोग्राफर शामिल हो रहे हैं, जो दुधवा में पाये जाने वाले दुर्लभ 450 से अधिक पक्षियों की प्रजाति को अपने कैमरों में कैद करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…