लखीमपुर खीरी ÷ नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर कस्बा जंग बहादुर गंज मे उपजिलाधिकारी मोहम्मदी स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता मे चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील मोहम्मदी के कस्बा जंग बहादुर गंज मे नेशनल हाईवे मार्ग पर लगातार हो रहे अस्थाई अतिक्रमण, आवागमन में लगातार हो रही रुकावट तथा प्रतिदिन जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज प्रशासनिक उपजिलाधिकारी और पुलिस के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
इसका नेतृत्व उप जिलाधिकारी मोहम्मदी स्वाति शुक्ला, पसगवां कोतवाली उपनिरीक्षक कौशल किशोर टिवंकल, आरक्षी मंजीत सिंह, आरक्षी सचिन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार सिंह और कानूनगो अच्छन खान, ने संयुक्त रुप से किया इस अभियान में भारी संख्या में पुलिस बल और पीआरबी 2875 मौजूद रही । तथा सड़क के अंदर जो भी फल, सब्जी या अन्य दुकान लगाकर आवागमन को बाधित कर रहे है उन्हे शक्ति से हटवाया गया तथा प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर चिन्हित स्थान पर दुबारा कोई दुकान लगाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि हम सबका अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य है कि आवागमन में कोई दिक्कत ना आए ,दुर्घटनाएं जो हो रही हैं वो न हो सभी का सुरक्षित जीवन हो उन्होंने कहा किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…