कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्यवक्ता वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार समाज के गरीब, उपेक्षित, महिला व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को निरंतर प्रयत्नशील हैं। कानून-व्यवस्था पहले की अपेक्षा आज सुधरी है, भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हमें जनता के बीच सरकार के अच्छे कार्यो को पहुंचाकर उपचुनाव में उनसे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराना होगा।
प्रदेश प्रवक्ता शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि युवा काम मांगने के बजाय देने के योग्य बनें उसके लिए स्किल इंडिया कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है। कहा कि फूलपुर चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, जिसमें हर हाल में हमें जीत हासिल करनी है। सांसद रहते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काफी काम किया है, जिसके आधार पर हमें भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कमर कसनी होगी। इस दौरान दत्तात्रेय पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, हरिमोहन पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…