कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को फूलपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में जीत का आधार बनाने की जरूरत है। आप जनता को सरकार का काम बताएं, वह उपचुनाव में स्वत: ईवीएम में कमल के फूल के सामने की बटन दबाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व फूलपुर उपचुनाव प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बुधवार को रायल होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बातें कही। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान को काम कर रही है, जिससे भाजपा के प्रति सबका झुकाव बढ़ा है।
विधायक गोपेश चौबे व विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि जनता के बीच जाकर अगर अपनी उपलब्धियां गिनाने की जरूरत है। हम जनता से जितना जुड़ेंगे उतना अधिक समर्थन मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां ऐतिहासिक है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर में विकास की गंगा बहायी है, उन्हें अल्प कार्यकाल में हजारों करोड़ की योजना लाकर वह कर दिखाया जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। हमें जनता को उन्हीं विकास कार्यो को गिनाना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान अमरनाथ तिवारी, मनोज कुशवाहा, विद्यासागर राय, गुरु प्रसाद मौर्य, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विपुल मित्तल मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…