गाजीपुर-शहीद विशंभर सिंह ,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय रामबली सिंह तथा शहीद राजेश सिंह की स्मृति में गाजीपुर जनपद के ग्राम सभा युवराज पुर में अखिल भारतीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता विवेकानंद सिंह उर्फ बाबुल सिंह ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरलीधर सिंह और गुरु गोरखनाथ सिंह रहे ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विवेकानंद सिंह बाबुल और विशिष्ट अतिथि ने शहीद विशंभर सिंह, स्वर्गीय रामबली सिंह तथा शहीद राजेश सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात उद्घाटन मैच खेल रहे युवराज पुर और आजमगढ़ के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।
उसके बाद राष्ट्रगान हुआ उद्घाटन मैच में युवराज पुर की टीम ने 22-25 ,,25-20 ,25-18 अंक से आजमगढ़ को हराया दूसरा मैच साई हॉस्टल रायबरेली और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया जिसको साईं रायबरेली ने 21-25, 25-22 ,25-23 ,25-19 से अपने नाम किया ।तीसरा तीसरा मैच साईं रायबरेली और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसको साईं रायबरेली ने जीता उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि कांत सिंह ने किया इस अवसर पर जिला बालीबाल एसोसिएशन गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री विष्णु सिंह, उपाध्यक्ष श्री पी एन सिंह तथा श्री चंद्रबली सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अनिल सिंह मुकेश सिंह सहित आयोजक मंडल के लोगों ने सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…