विनय याज्ञिक
(जालौन) रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने आज नगर पंचायत में सभासदों को बुलाकर एक मीटिंग ली। मीटिंग में अध्यक्ष ने खुले शब्दो मे कहा कि अपने अपने वार्ड का सर्वेक्षण करें, सफाई से लेकर अन्य सभी समस्याओं को चिह्निह कर मीटिंग में रखे। साथ ही हॉउस टैक्स जमा करने की लिए अपने वार्ड में एक दिन निर्धारित कर एक कैम्प लगाये और टैक्स जमा कराये। इसी क्रम में राशनकार्ड बनवाने की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। अब व्रद्ध पेंसन की योजना पर काम करे। जरूरत मंदो को इस योजना का लाभ मिल सके। साथ ही अपने अपने वार्ड सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ सीधे नगर की आम जनता को मिल सके ।
नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सभी सभासदों को बताया कि अब सिर्फ 57 माह ही बचे हैं , समय कम है और काम ज्यादा इस लिए अपने अपने वार्ड को स्वच्छ और सुन्दर वार्ड बनाने में लग जाओ। जिससे नगर की जनता भी कहे कि काम बोलता है मीटिंग में सभासद ,शाहिद खाँ,रामलला यादव ,कुल्दीप गुर्जर,जाकिर शाह,चन्दन राय,महेन्द्र,रेशमा खातून,गुडडी देवी,प्रभा,गायत्री देवी,ब्रम्हप्रकास आदि सभासद मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…