कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : नैनी के अरैल क्षेत्र में नई टाउनशिप बनाने की योजना इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) की है। सभी सुविधाओं से युक्त टाउनशिप बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली, नोएडा, लखनऊ आदि शहरों के कंसल्टेंटों को सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इन कंसल्टेंटों ने इंदिरा भवन के आठवें तल पर एडीए सभागार में उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में प्रेजेंटेशन दिए।
यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब के सामने अरैल क्षेत्र में करीब 33 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। इसमें आवासीय भवनों के साथ बाजार, कार्यालय, स्कूल-कालेज आदि भी इंतजाम होंगे। हालांकि, प्रेजेंटेशन के लिए बुलाए गए कंसल्टेंटों में से किसी ने पूरे क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग तो किसी ने व्यवसायिक विकास (कामर्शियल डेवलपमेंट) के सुझाव दिए। किसी आर्किटेक्ट ने प्लाटिंग करके उसे बेचने के भी सुझाव दिए। मुख्य अभियंता ओपी मिश्रा का कहना है कि माडर्न टाउनशिप में हर सुविधाएं होंगी। प्रेजेंटेशन में सचिव अजय कुमार अवस्थी, अधिशासी अभियंता रोहित खन्ना, आरएस दिवाकर आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…