सरताज खान
गाज़ियाबाद. लोनी विधायक द्वारा जहां क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से 1000 करोड रुपए मांगे जाने की सराहना की गई है। वहीं उनके विकास कार्यों के एजेंडे में पाइपलाइन बंद फाटक का जिक्र ना होने से वहां के लोगों में रोष है।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की पाइप लाइन बंद फाटक के दोनों और बसी विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों ने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से 1000 करोड रुपए की मांग किए जाने के लिए उनके निर्णय की सराहना करने के साथ-साथ उनसे इस बात का भी जवाब मांगा है कि विभिन्न योजनाओं के एजेंडे में आखिर पाइपलाइन बंद फाटक का मामला क्यों शामिल नहीं किया गया है। जबकि उसके लिए किए गए आंदोलन के दौरान स्वयं उन्हीं के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया गया था। नागरिकों ने विधायक से कहा है कि उक्त बंद पाठक उसके दोनों ओर बसी दर्जनों कालोनियों व गांव को आपस में जोड़ता है। जो लोनी बॉर्डर से मुरादनगर तक जाता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने भाजपा सांसद बागपत सतपाल सिंह द्वारा बागपत क्षेत्र के सभी अंडरपास चालू करा देने का हवाला देते हुए विधायक से उक्त बंद पाठक की समस्या का निदान कराने का अनुरोध किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…