रमणेश पान्डेय
ठूठीबारी,महराजगंज. ठूठीबारी में पिछले 7 दिनों से कनेक्टिविटी न होने के कारण बैंक से लेन देन नही हो पा रहा है। शादी एवं त्योहारो के सीजन में आम जन मानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बैंक उपभोक्ता सोहन निवासी खैरहवा ने बताया कि मैं पिछले 4 दिनों से लगातार बैंक पर आ रहा हु लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण मुझे पैसा नही मिल पा रहा है जिससे मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पर रह है।
ठूठीबारी के व्यापारी अश्वनी ने बताया कि ठूठीबारी में लगातार नेट फेल होने के कारण न पैसा जमा हो पा रहा है ना ही RTGS ,
वही एक बैंक उपभोक्ता ने बताया कि घर मे शादी होने के कारण मैं लगातार 5 दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहा हुं ,लेकिन नेट न होने से मेरा पैसा नही निकल पा रहा है जिससे मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठूठीबारी पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर दिनेश चौधरी ने बताया कि पिछले 1हफ्ते से नेट फेल होने के कारण पोस्टआफिस में काम नही हो पा रहा ऊपर के अधिकारियों की अवगत करा दिया गया है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है बैंक उपभोक्ता राकेश ने बताया कि मुझे फीस के DD बनवानी थी लेकिन नेट न होने के कारण DD नही बन पा रही है जिससे मेरी भाई की पढ़ाई बाधित हो गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…