साकिब अहमद
सिवान. काेर्ट कैंपस में पेशी के लिए आये 5 कैदी में से एक कैदी पुलिस कस्टडी से कैंपस से फरार हो गया। होमगार्ड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया। कैदी को गिरफ्तार करने के प्रयास में उत्पाद विभाग के दो होमगार्ड जवान घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल जवान उदय प्रसाद सिंह और परमात्मा प्रसाद गुप्ता है।
भागने वाला कैदी हरियाणा के भिवानी जिला निवासी सुबाष का पुत्र ब्रहानंद है जो बुधवार को भारी मात्रा में शराब लदे कंटेनर के साथ गिरफ्तार किया गया था। गुरूवार को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया जहां मौका देख हाथ में लगी हथकड़ी काे निकालकर कोर्ट कैंपस से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। अपराधी को पकड़ने के दौरान उदय कुमार सिंह और परमात्मा प्रसाद गुप्ता गिर पड़े और घायल हो गये। कैदी के पकड़ाने के बाद दोनो सिपाही को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…