साकिब अहमद
सीवान-पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। अपराधियों के पास से लोडिंग पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल औऱ एक बाइक जप्त कर पूछताछ में जुट गई है। घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद की है । महाराजगंज एसडीपीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरियाकोठी क्षेत्र में कुछ अपराधी अपराध करने के फिराक में है तभी पुलिस द्वारा जगह-जगह सघन जांच करने लगी।तभी अचानक बाइक से आ रहे तीन की संख्या में
बिनय कुमार पंडित पिता स्वर्गीय हरेंद्र पंडित,मंटू कुमार पिता लालबाबू पंडित,सोनू कुमार यादव,पिता परीक्षण यादव नामक अपराधी पुलिस को देख भागने लगे वही पुलिस ने पीछा करते हुए तीनों अपराधियों को धर दबोचा मालूम हो की पुलिस इन अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है।
आखिर अपराधी किस घटना को अंजाम देने में लगे थे जिसकी जांच पड़ताल जारी है.गौरतलब हो की इसी क्षेत्र में अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूट घटना का अंजाम दिया था जिसको लेकर इस क्षेत्र में पुलिस काफी सक्रिय हो गई है.बताते चले की गोरियाकोठी थाना क्षेत्र से गिरप्तार तीन की संख्या में अपराधियों की जानकारी महाराजगज एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने गुरुवार को महाराजगंज अपने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…