गाजियाबाद / लोनी शनिवार का दिन मानो लोनी पुलिस के लिए एक आफत भरा दिन था। जो न कि दिनभर दुर्घटना के शिकार दो युवकों के पीड़ित पक्ष द्वारा किए गए धरने-प्रदर्शन में उलझी रही बल्कि इस दौरान वहां जा रहे ट्रोनिका सिटी थाने पर तैनात एक कांस्टेबल की मौत का भी कारण बना। उक्त दुखद हादसा उस दौरान का है जब शुक्रवार शाम एक दुर्घटना के शिकार दो चचेरे भाइयों के शवों को अगले दिन मार्ग के बीचो बीच रख उनके रोषित परिजनों व ग्रामीणों ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। जो अपनी मांगों को लेकर देर शाम तक वहीं डटे थे।
मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के तीनों थानों की पुलिस को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अपने थाना प्रभारी के निर्देशानुसार ट्रोनिका सिटी थाने पर तैनात कांस्टेबल रजनीश यादव भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उस ओर रवाना हुआ था। बिना हेलमेट के जा रहा रजनीश रास्ते में अचानक अपना संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। रजनीश का सिर भी डिवाइडर से टकरा जाने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा था। जिसे तुरंत लोनी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया मगर उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिसे शाम के समय वहां से भी गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 2 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गया।
सलामी के बाद पार्थिक शरीर को भेजा पैतृक गांव
2006 बैच के रजनीश यादव 32 पुत्र ख्यालीराम यादव मूल रूप से ग्राम कटिहार, इटावा का रहने वाला था। जो हाल में थाना ट्रोनिका सिटी में तैनात था। अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हो जाने वाले रजनीश के बाद पूरा महकमा गमगीन है। जिसका पार्थिव शरीर रविवार के दिन पुलिस लाइन ले जाया गया। जहा सलामी के बाद उसे उसके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…