सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात ग्रह कलेश के चलते एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद मोर्चरी भिजवा दिया है। जिसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला प्रेमपाल 35 पुत्र बदन सिंह पिछले लगभग 10-12 वर्षों से अमित विहार कॉलोनी में अपना मकान बनाकर बीवी-बच्चों समेत रह रहा था। जो दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति प्रेमपाल शराब पीने का आदी था जो 2 दिनों से अधिक शराब पीकर आ रहा था। शनिवार के दिन भी शराब पीकर आया उसका पति प्रेमपाल लड़- झगड़ने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था। रात के करीब 2:30 बजे उसका हाल जानने के लिए जैसे ही वह उसके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए, उसका पति कमरे के जंगले की मदद से गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल रहा था। जिसके आत्महत्या कर लेने की जानकारी तुरंत पुलिस को कर दी गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…