कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : बांगड़ धर्मशाला के निकट बुधवार देर रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पेंटर नीतेश तिवारी (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कीडगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मालवीय रोड मुहल्ले में रहने वाले नीतेश के पिता कृष्ण कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पेंटिंग का काम करता था। शादी नहीं हुई थी। वह रात में किसी काम से बांगड़ धर्मशाला की तरफ गया था। तभी ट्रक ने टक्कर मारी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस नीतेश को लेकर स्वरूपरानी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड से पहचान हुई तो जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को फोन किया गया। कुछ ही देर में मां गायत्री, छोटा भाई सुदेश रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष कीडगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…