बहराइच : बहराइच जिले के लोकप्रिय, हरदिल अज़ीज़ जिलाधिकारी अजयदीप सिंह के बहराइच से ट्रान्सफर हो अलीगढ़ के कमिश्नर बनने की सूचना जैसे ही मिली तो मानो पैर तले से ज़मीन खिसक गयी जँहा एक ओर अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी की तरक्की हो कमिश्नर बनने की ख़ुशी है तो वंही जिलाधिकारी को बहराइच से विदा लेने का ग़म,
जब से लोगों के बीच जिलाधिकारी की बहराइच से ट्रान्सफर होने की सूचना फैली वैसे ही लोगों ने एक दूसरे सम्पर्क करना शुरू किया कि कंही ये खबर झूठी तो नही लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे इस ख़बर के सच होने के प्रमाण लोगों के बीच आम हो गए, फिर क्या था अधिकारी हो कर्मचारी हो आम जन हो या पत्रकार सभी अपने जिलाधिकारी की एक झलक पा उनसे मिलने के लिए जिलाधिकारी आवास व ऑफिस में ताता लगने लगा रहा,
इसी कड़ी में आज भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ बहराइच टीम की ओर से जिलाधिकारी की बहराइच से विदाई व प्रमोशन हो अलीगढ़ कमिश्नर बनने के उपलक्ष्य पर बुके भेट कर जिलाधिकारी के सरहानीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए बहराइच से विदाई का दुःख व्यक्त किया गया,
वंही (कमिश्नर) अजय दीप सिंह ने भी पत्रकार बन्धुओं के सहयोग का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मसीउल्लाह खां कमल, शकील अहमद, फ़राज़ अंसारी, रोहित श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, विजय गुप्ता, आर डी सहानी, मो0नदीम, सुदेश कुमार, मो0 अरशद, आतिफ़ लुक़मान, मो0 शरिफ, नूर आलम वारसी आदि पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…