उत्तराखंड ।। काशीपुर मे डंपर की चपेट में आकर फायरमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी जितेंद्र (40) पुत्र हरि सिंह आइजीएल फैक्ट्री में फायरमैन पद पर तैनात था। उसके पास ट्रैक्टर ट्रॉली भी है। सोमवार को वह शाम करीब चार बजे किसी काम से ट्रैक्टर ट्राली लेकर स्टोन क्रशर पर गया था। जहां पर वह कंप्रेशर के जरियेट्रॉली को झुका रहा था। ट्रॉली बीच में फंस गई तो उसने ट्रैक्टर से उतर कर कंप्रेशर का बटन दबाने लगा। इस बीच डंपर चालक ने डंपर बैक कर रहा था उसकी चपेट में आकर जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन लोगों ने उसे एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…