मृत्युंजय सिंह
उधमसिंह नगर ( उत्तराखंड ) ।। रुद्रपुर के इंडस्ट्रियल एरिया के ढाल पर ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायर कर दिए। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद एक पूर्व छात्रनेता समेत दो आरोपितों को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि ट्राजिट कैंप थाना क्षेत्र के सिडकुल ढाल पर लोगों की आवाजाही कम थी। इसी बीच एक छात्रनेता समेत कुछ युवक वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक तमंचे से एक-एक करके कई राउंड फायर कर दिए गए। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां से गूजर रहे और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर किसी ने ट्राजिट कैंप पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाल जीबी जोशी, एसआई गोविंद अधिकारी और एसआइ होशियार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ही आरोपित फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फायरिंग के मामले में एक पूर्व छात्रनेता समेत दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि फायरिंग उनहोंने की या फिर किसी और ने। इसकी पुष्टि होने पर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कारवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…