कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विज्ञान परिषद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया गया।
महिला अधिकार संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता एवं शिक्षा की कमी धीरे-धीरे दूर हो रही है। वह आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। विशिष्ट अतिथि योग गुरु आनंद गिरि महाराज ने कहा कि मातृ शक्ति से ही समाज का सृजन है। इसलिए नारी सदैव पूज्य रहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक आयोजनों से हुई। आरएस वर्मा, डॉ. मंजू सिंह, ललिता यादव, अमिता मिश्रा, डॉ. नीता साहू, डॉ. पीके सिन्हा, सुरेश तोमर, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली 45 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें जयश्री श्रीवास्तव, उजमा जुबेर, समृति श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर पटेल ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…