कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : महिलाओं के हाथों को सशक्त करने के लिए रेलवे भी लगा हुआ है। यात्रा के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म शुरू होने पर परेशानी होती है। महिला शर्म के कारण कुछ नहीं बताती हैं। उनकी सुविधा के लिए भारतीय रेलवे स्टेशनों पर नेपकिन मशीन लगा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे में आगरा स्टेशन पर यह मशीन लग गई है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी गुरुवार को इलाहाबाद जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इस मशीन का उद्घाटन हो जाएगा। महिलाओं को महिला वेटिंग हाल में निश्शुल्क नैपकिन मिलेगा। चाइल्ड लाइन की टीम महिलाओं की मदद करेगी। बमरौली रेलवे स्टेशन पर जल्द सभी महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं इलाहाबाद जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर पीके शर्मा ने बताया कि गुरुवार को एनसीआर जीएम की पत्नी अमिता चौहान ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन डिस्पेंसर मशीन और स्तनपान के लिए बनाए गए नए चैंबर का उद्घाटन का करेंगी। रेलवे द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…