कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर बिग बाजार के सामने संचालित अवैध पार्किंग (वाहन स्टैंड) पर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सोमवार को छापा मारकर बंद करा दिया। हालांकि, शहर में न जाने ऐसे कितने अवैध पार्किंग हैं, जहां आए दिन स्टैंड संचालक के कर्मचारियों और लोगों के बीच झड़प होती है। इन अवैध पार्किंग संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है। गौर करें तो शहर में सिर्फ छह वैध पार्किंग ही हैं, जिसे नगर निगम से चलाने की स्वीकृति मिली है।
निगम ने कमला नेहरू रोड पर राजू नर्सरी की जगह विकसित पार्किंग, इसी रोड पर प्रयाग संगीत समिति के सामने पश्चिमी पटरी, खुल्दाबाद सब्जी मंडी के बाहर, कंपनी बाग में चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के सामने, सेंट जोसेफ जूनियर विंग के बाहर और नैनी सब्जी मंडी के बाहर पार्किंग का ठेका दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इन पार्किंग के अलावा अगर कहीं कोई वाहन खड़ा करने के लिए लोगों से पैसा वसूल रहा है तो वह अवैध है। उसके लिए लोग प्रभारी अधिकारी नजूल लालमणि यादव (मोबाइल नंबर 9119803013) पर शिकायत कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…