Categories: Crime

जंक्शन पर पांच अवैध वेंडर पकड़े गए

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : इलाहाबाद मंडल की वाणिज्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर इलाहाबाद जंक्शन पर पांच अवैध वेंडरों को पकड़ा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर सात-आठ पर पांच अवैध वेंडरों को पानी की बोतल, पेठा, रेवड़ी एवं अन्य खाद्य सामग्री के साथ पकड़ा। इस दौरान आरपीएफ की टीम भी वहां पर मौजूद रही। इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गुप्ता ने यह जानकारी दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts