कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : बिना पूर्व सूचना के सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के खिलाफ शुक्रवार को व्यापारियों ने हुंकार भरी। सुभाष चौराहे पर दो बजे तक प्रदर्शन किया और सिविल लाइंस में सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर इलाहाबाद प्राधिकरण (एडीए) और नगर निगम ने अपना रवैया नहीं बदला तो व्यापारियों को उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।
संगम नगरी को स्मार्ट सिटी चुनने जाने और अगले साल कुंभ मेला लगने के कारण शहर में मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। जहां पर अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है। एडीए और नगर निगम द्वारा इसको लेकर नियमित अभियान चलाया जा रहा है। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने कहाकि उन्हें कार्रवाई से कोई परेशानी नहीं। लेकिन कार्रवाई उचित और न्याय संगत हो। सड़क चौड़ी करने और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। जबकि सबसे ज्यादा व्यापारी टैक्स देते हैं। व्यापारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यापार किया जाता है। उन्हें कार्रवाई के नाम पर धमकी दी जाती है। उनसे वसूली की जाती है। एडीए और नगर निगम जहां भी कार्रवाई करना चाहता है, अगर उसकी सूचना व्यापारियों को पूर्व में दे दे तो इससे उन्हें भी सहूलियत होगी। व्यापारी भी विकास चाहते हैं। शहर जितना अच्छा होगा, उतना कारोबार बढ़ेगा।
मल्टीलेवल पार्किंग बनी जुआरियों का अड्डा
व्यापारियों ने कहाकि सिविल लाइंस जैसे प्रमुख इलाके में भी जब चोरी हो जाती है तो इससे कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। पिछले दिनों कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस अपना इकबाल कायम नहीं कर पा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सिविल लाइंस में बनी मल्टीलेवल पार्किंग जुआरियों का अड्डा बन गई है। पिछले छह महीने से पार्किंग में लाइट नहीं है। बार-बार एडीए और नगर निगम को शिकायत करने पर भी यह पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइंस की सभी दुकानें बंद रहीं। इस मौके पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, सचिव शिवशंकर सिंह, जोगिंदर सिंह, विनोद चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…