कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : नगर निगम के अफसरों ने हाईकोर्ट का ‘डंडा’ पड़ने पर साउथ मलाका क्षेत्र के बाकर अली और अकबर अली का हाता में नजूल भूमि पर बने भवनों को गिराने की नोटिस जारी कर दी है। जबकि करेली में करामत की चौकी, नूरुल्ला रोड और खुल्दाबाद कोतवाली के पास निगम अपनी खुद की कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर बना लिए गए सैकड़ों भवनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
2002 से अब तक नहीं बन सकी नीति: अफसर बताते हैं कि करामत की चौकी में अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने अथवा फ्रीहोल्ड के लिए 2002 से शासन में फाइल लंबित है। लेकिन कोई नीति नहीं बन सकी। सदन से भी प्रकरण में कोई निर्णय नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि जमीन के फ्रीहोल्ड होने से निगम को अरबों रुपये की आय हो जाएगी और लोगों को भी कार्रवाई होने का डर नहीं सताएगा।
इस सम्बन्ध में महापौर अभिलाषा गुप्ता ने हमसे बात करते हुवे बताया कि निगम की भूमि पर जहां भी कब्जा है, उसका ब्योरा नगर आयुक्त से मांगा जाएगा। आधिपत्य कायम करने के लिए कार्रवाई करने के लिए भी कहा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…