यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : रौनापार क्षेत्र के अलग-अलग गांव की निवासिनी दो महिलाओं को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया था। पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को डीएम से मिलकर गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर महिला हेल्पलाइन टीम ने दोनों महिलाओं को ससुराल में दाखिल करा दिया। साथ ही ससुराल के लोगों को हिदायत भी दी है।
रौनापार क्षेत्र के जार्जपुर गांव निवासी रीमा पासवान पत्नी कमलेश पासवान का कहना है कि ससुराल के लोग उसका घरेलू उत्पीड़न करते थे। ससुराल के लोगों ने छह माह पूर्व उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया था। तब से वह अपने चार बच्चों को लेकर मायके में रहती थी। वहीं इसी थाना क्षेत्र के मुजार (बनकटिया) गांव निवासी उर्मिला ¨सह पत्नी प्रमोद ¨सह भी घरेलू ¨हसा की शिकार है। उसे भी ससुराल के लोगों ने तीन-चार दिन पूर्व मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया था। घरेलू ¨हसा की शिकार दोनों महिलाएं बुधवार को डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने महिला हेल्पलाइन को बुलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला हेल्पलाइन की प्रभारी ममता यादव अपने टीम के साथ पीड़ित दोनों महिलाओं को लेकर उनके ससुराल पहुंची। ससुराल में सिर्फ उनकी सास ही मौजूद थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य टीम को देख भाग गए थे। महिला हेल्पलाइन के प्रभारी ने दोनों पीड़ित महिलाओं को उनके ससुराल में दाखिल करा दिया। साथ ही दोनों के सास को बुलाकर हिदायत दी कि अब इनका उत्पीड़न किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…