यशपाल सिंह
दिल्ली से बारह लाख रुपये का गबन कर फरार हुए चार आरोपितों की तलाश में आई दिल्ली पुलिस ने बुधवार की शाम को बरदह थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव में छापा मारा। आरोपितों के न मिलने पर पुलिस टीम बैरंग ही वापस लौट गई।
खरगीपुर गांव निवासी राजू पुत्र जौतन, विजय पुत्र फूलचंद गुप्त, बुद्धू महात्मा पुत्र तिलकधारी व जौनपुर जिले के संजय एक साथ दिल्ली में रहकर जय शिव कंपनी बयाना गारमेंट्स में काम करते थे। पुलिस का कहना है कि राजू उक्त कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह बाहर से कंपनी के आने वाले सामानों की देखरेख के साथ ही हिसाब भी करता था। कंपनी के मालिक सोनू सरदार का आरोप है कि उक्त चारों ने मिलकर बाहर से आने वाले कंपनी के गारमेंट्स को चोरी छिपे बाहर-बाहर बेच कर 12 लाख रुपये का गबन कर लिया।
गबन के बाद चारों आरोपी दिल्ली छोड़कर 18 फरवरी को फरार हो गए। जानकारी होने पर कंपनी के मालिक ने दिल्ली के एक थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दिल्ली से आई पुलिस की टीम ने बरदह थाने की पुलिस को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में खरगीपुर गांव पहुंच कर उनके घरों पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिले। पूछताछ पर परिजनों ने बताया कि उनमें से कोई भी आरोपी घर नहीं आए और वे अपने को बिहार में होने की बात परिजनों से बताया है। आरोपितों के न मिलने पर दिल्ली पुलिस बैरंग ही वापस गई
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…