यशपाल सिंह.
आजमगढ़. स्मार्ट गांव से ही देश स्मार्ट बन सकता है और गांव से जुड़ी प्रतिभाएं ही राष्ट्र नवनिर्माण के लिए योगदान देने में सक्षम हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का इतिहास और भविष्य दोनो ही मंगलकारी है। उक्त बाते मुख् अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने शनिवार को बरदह में स्थित अशोक भगत विद्यालय के वार्षिकोत्सव में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि देश की प्राण शक्ति गांव में निहित है गांव के परिवार के विकास से राष्ट्र का विकास होगा। आज के समय में परिवार टूट रहे हैं जो चिन्ता की बात है। गांव के विद्यालयों में श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए प्रयास होना चाहिए। अखिलेश मिश्र ने बच्चों मे राष्ट्रीय संस्कार भरने के प्रयास को श्रेष्ठकर बाताया। विद्यालय के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही काव्य गोष्ठी, मौन अनुभव, सामुहिक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया गया। संचालन चंदन सिंह शशांक ने किया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…