यशपाल सिंह
आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 माह से गायब हुई लड़की बरामद हुई क्षेत्र के की एक महीने पहले गायब हुई किशोरी को शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मेडिकल के लिए किशोरी को भेज दिया। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए छानबीन में जुट गई है।
6 मार्च को थाने में किशोरी के पिता ने एक रिपोर्ट तीन लोगो के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय पुत्री को गायब कर देना का मुक़दमा दर्ज करवाया था। इसमें बौवापार गांव के हरगुन राम पुत्र सोनई व् इनकी पत्नी और पुत्री के खिलाफ यह कहकर मुक़दमा दर्ज करवाया था की इनकी पुत्री ,मेरी पुत्री को 14 फरवरी को अपने साथ कही लेकर दिन में 2 बजे चली गई थी। जो अब तक नहीं लौटी। मामले की विवेचना ठेकमा चौंकी प्रभारी दिनेश कुमार पाठक कर रहे थे ।
शनिवार के दिन में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से मुखबिर द्वारा सूचना आई की उसकी पुत्री वहां देखी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर लड़की को अपने साथ लाई । महिला पुलिस के साथ जब लड़की से एसओ बरदह सुरेश चंद्र पूछ ताछ किये तो पता चला की मऊ जनपद निवासी एक युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। एसओ बरदह सुरेश चंद्र ने बताया की बरामद किशोरी को मेडिकल के लिये भेजा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…