यशपाल सिंह
आजमगढ़ : रौनापार के कादीपुर गांव में बुधवार की दोपहर को डाल काटते समय पेड़ से गिर जाने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रौनापार क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी बृजकिशोर शर्मा के घर के सामने पीपल का पेड़ है जिसे बिलरियागंज थाना के करमैनी गांव निवासी रिजवान अहमद मजदूरों से कटवा रहे थे। तीन मजदूर पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर लगभग एक बजे डाल काटते समय एक मजदूर श्रीनिषाद अचानक पेड़ से गिर गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह रौनापार क्षेत्र के केवटहिया गांव का निवासी था। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृत मजदूर श्रीनिषाद की पत्नी का दस साल पूर्व ही मौत हो गई है। उसके दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…