वाराणसी सर्व शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाली काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आज एक बार फिर सुलग उठा छात्र सडको पर उतर और कूड़े के डब्बे में आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की माँग किया. छात्रो का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्र के साथ बदसलूकी किया गया है।
बीएचयू में आज एक बार फिर हंगामा हुआ इस बार छात्रो का आरोप था कि चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह द्वारा उनके साथी छात्र से बदसलूकी से किया गया है. इसी घटना से नाराज रुइया के छात्रों ने हॉस्टल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया देखते ही देखते छात्रों ने पास रखे कूड़े के डब्बो को भी आग लगा दी, और सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
छात्रों ने साथी छात्र से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह के इस्तीफे की मांग किया और यही मांग पर अड़े रहे है. छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद BHU के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला है। छात्रों की माने तो चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह द्वारा संस्कृत सर्व विद्या संकाय के छात्र को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जो भी हो लेकिन लगातार हो रहे बवाल और हंगामे से एक बात तो साफ़ है कि अब विश्वविदयलय में शिक्षा के इस माहोल के साथ कोई ज़हर भी घुल रहा है. अक्सर ही छात्र अपनी विभिन्न मांगो के साथ सड़क पर उतर जा रहे है. वही कुछ जानकारों की माने तो इस प्रकार से छात्रों के पढ़ाई का माहोल ख़राब हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…