जमाल अख्तर
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के गौरा बंगहीं मौजे में एक युवक का शव पानी के नाली में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन शव को दरवाजे पर ले जाकर दाह संस्कार करने की तैयारी में थे तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर परिजनों से तहरीर लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शैलेंद्र राजभर 28 वर्ष पुत्र रामजी राजभर निवासी गौरी शाहपुर खड़ेसरी के मठिया का निवासी है।
तहरीर में मृतक की पत्नी सरली देवी निवासी गौरी शाहपुर खंडेश्वरी के मठिया थाना मनियर ने दर्शाया है कि मेरा पति होली के दिन शुक्रवार को 6:00 बजे सुबह घर से निकला था। सायं काल तक वापस घर नहीं लौटा तो रात भर खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं मिला ।अगले दिन शनिवार को करीब 10:00 बजे दिन में उसका शव गौरी शाहपुर स्थित किसी नाले में मिला ।मेरे पति मिर्गी के रोगी थे। प्रत्यक्षदर्शियों एवं ग्रामीणों की माने तो मृतक का शव एक सूखे कुएं से निकाला गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर शमशेर बहादुर मौर्य का कहना था कि मृतक मिर्गी का रोगी था। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…