जमाल अख्तर.
दुबहर/बलिया : भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के बलिया करीबी समझे जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरामपुर निवासी वशिष्ठ दत्त पांडेय ने सवरुबांध बाजार में शनिवार के दिन बैरिया जाते समय रास्ते में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया । इस अवसर पर लोगों का अभिवादन करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने होली की बधाई देते हुए सभी को अबीर और गुलाल लगाया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बलिया के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए आज ही से लग जाने की अपील करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का प्रयास करने की अपील की । रेल राज्य मंत्री कार्यकर्ताओं के उत्साह से काफी प्रसन्न दिखाई दिये। इस अवसर पर मुख्य रुप से सवरुबांध के पूर्व प्रधान अंजनी पांडे ,पिंटू सिंह ,श्री राम ठाकुर ,हरे कृष्ण दुबे ,विजय पांडे, सुरेंद्र पांडे, पंकज पाठक ,देवेंद्र यादव ,संजय मिश्रा ,संतोष पांडे, सिद्धनाथ ठाकुर ,रामदेव मिश्रा, ओम नारायण चौबे ,राजकुमार सिंह ,पप्पू गिरी ,शिव मुनि पांडे, मनीष पांडे ,सीताराम ओझा, संजय गुप्ता ,विनोद सिंह,आदि लोग रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…