चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक रामशाला चबूतरे पर हियुवा व हिन्दू संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की गयी जिसमें हियुवा की 17 वें स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाए जाने की रणनीति बनायी गयी ।
गौरतलब है कि हियुवा का स्थापना रामनवमी के ही दिन सन् – 2002 ई0 में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया था । बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला कार्य कारिणी के सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि हियुवा की 17वीं स्थापना दिवस को बहुत ही वृहद व भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को तन मन धन से लगकर सफल बनाना हम लोगों का प्रथम कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है इस लिए सभी को मिलजुलकर काम करना चाहिए ताकि हम सभी का मनोबल बढ़ सके ।
मौके पर मुख्य रूप से संजीव चंद तिवारी , उमेश सिंह, संतोष गुप्ता , राजेश गुप्ता , संजय राय, सूर्य प्रताप सिंह, मनीष सिंह, अतुल सिंह, आदित्य कुमार, हृदय गुप्ता , संदीप कुमार, दिनेश गुप्ता , राणा प्रताप, दशरथ कन्नौजिया , सुधीर सिंह, रामू महाजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता विनीत सिंह तथा संचालन संजीव चन्द तिवारी ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…