सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमे से पांच भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. मंगलवार को सीवान एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा कियाबता दें कि दो दिन पहले शहर के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के नई बस्ती मालवीय नगर मोहल्ले से चोरी के दौरान मुहल्लेवासियों द्वारा पकड़े गए एक चोर की निशानदेही पर उसके पांच साथियों को भोजपुर जिले के बिहिया से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पांच चोर अंतर राज्य गिरोह के सदस्य हैं. इन सभी चोरों ने पटना, दानापुर, सासाराम और आरा में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों सिवान के नई बस्ती मालवीय नगर मोहल्ले के कई घरों में चोरी हुए थे इन पांच चोरों की पहचान रवि कुमार गुप्ता, नन्हे कुमार, मंटू कुमार गुप्ता, मोहन वर्मा, रोशन कुमार, यह सभी चोर एक ही मोहल्ला और एक ही जिला के निवासी हैं. पूछताछ में चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी करने से पहले हुए घरों की रेकी करते थे. इसके लिए वे प्लान बना कर फिर वापस अपने घर चले जाते थे और घटना को अंजाम देने के लिए आते थे और घटना को अंजाम देकर वापस फिर अपने गांव लौट जाते थेगिरफ्तार चोरो के पास से सोने की दो चैन, आठ सोने की अंगूठी, सोने का एक टीका, सोने का दो झाला, नौ सोने का किल, चांदी की पांच जोड़ी पायल, चांदी की तीन जोड़ी बिछुआ, चांदी का एक जोड़ी टॉप्स, पीतल का तीन नगेशर, पीतल का एक चेन और चार हजार नगद रूपये पुलिस ने बरामद किया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…