संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर कमाण्डर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी और बाइक सवार उनकी पत्नी और दो वर्षीया पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें उपचार हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मौरा गांव निवासी इमरान ( 45) अपनी पत्नी शिब्बा ( 40) और दो वर्षीया पुत्री के साथ फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया आए हुए थे जहां से वह अपने गांव वापस लौट रहे थे । इसी बीच चितबड़ागाँव पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही कमाण्डर से उनकी भिड़ंत हो गई । इस दुर्घटना में पति , पत्नी और पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान इमरान ने दम तोड़ दिया । वहीं चिकित्सकों ने शिब्बा को वाराणसी रेफर कर दिया तथा दो वर्षीया पुत्री आलिया की इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…