मेरठ. मेरठ में एक बार फिर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसको अपराधियों का बुलंद हौसला ही कहा जायेगा कि गोकशी करने वाले अपराधी भी पुलिस पर सामने से फायर झोकने का दुस्साहस कर बैठे है. मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में हुई इस पुलिस अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है. घायल बदमाश की शिनाख्त मारुफ़ पुत्र आस मोहम्मद के रूप में हुई है. घायल बदमाश के दो अन्य साथी भी पकडे गये है तथा उसके साथ के फरार तीन अन्य बदमाशो की खोज जारी है.
इस बीच मौके का फायदा उठा कर कुछ बदमाश भागने में सफल हो गये है जिनकी तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. फरार बदमाशो के नाम नईम और वसीम प्रकाश में आये है. पुलिस अधिकारियों की माने तो ये लोग थाना किठौर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देकर तनाव का माहौल पैदा करते हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में इन्होने पुलिस को बताया है कि पहले भी कई बार ये लोग गोकशी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ लगी हुई है। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…