Categories: UP

पेट की आग बुझाने को जलाई आग की एक चिंगारी से बालिका झुलसी, हजारो का सामान भी जलकर हुआ ख़ाक

उमेश गुप्ता.

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहुताचक उपाध्याय में शुक्रवार की दोपहर चुल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में बहती गर्म हवाआें का साथ पाकर ठंडे पड़े चुल्हे से उठी चिंगारी ने एकाएक बहुताचक निवासी छोटेलाल राजभर के खपरैल से बने घर को अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान जान-माल के बचाव के बीच अंशु कुमारी (7) भी आग की चपेट में आ गई। जिसका स्थानीय तौर पर इलाज कराया गया। पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि अगलगी में हजारो का नुकसान हुआ।

pnn24.in

Recent Posts