उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड प्रचार प्रसार व लोगों से जुड़ने का माध्यम बन चुके सोशल साइट के तहत फेसबुक पर अभद्रता जारी है। महज पांच माह बाद भी एक बार फिर एक युवक ने फेसबुक पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो इसकी चर्चा धीरे-धीरे क्षेत्र में तेज हो गई।
गुरुवार को भीमपुरा के एक भाजपा नेता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामभरत राम ग्राम रुपवार भगवानपुर निवासी को तत्काल हिरासत में भी ले लिया। जिससे देर शाम तक पूछताछ जारी थी। इसे लेकर दोपहर बाद तक भीमपुरा थाना पर जबरदस्त गहमागहमी रही। इधर जजौली गांव में दलित महिला को सूदखोरों द्वारा जलाकर मारे जाने के मामले में रेशमा की मौत को विधायक द्वारा संदिग्ध करार दिए जाने को ही उक्त टिप्पणी का मूल कारण बताया जा रहा है। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर अनाप-शनाप लिखने वालों के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी जताई। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने भी फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को अनुचित ठहराया। बता दें कि अक्टूबर 2017 माह में भी उक्त विधायक के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता दयानंद वर्मा के तहरीर पर उभांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…