Categories: BiharCrime

बिहार – बेख़ौफ़ अपराधी, लाचार जनता. युवक को मारी गोली, हुई मौत

साकिब अहमद

सीवान : दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या सीवान में लगातार आपराधिक वारदातें बड़ती जा रही है! रविवार की शाम जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पुलिस चौकीदार को गोली मार दिया.वहीं सोमवार की दोपहर एक साइकिल सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास मोड़ की है.

मृतक की पहचान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुरेश यादव अपने गांव से साइकिल द्वारा सीवान जा रहा था. तभी रास्ते मे पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे कुतुब छपरा और हरिहास मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मार दी अपराधी आसनी से गोली मार फ़रार हो गए!.घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा सुरेश यादव को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts