सूंडा-खीरी। भारत नेपाल सीमा पर ३९ वाहिनी एस एस बी द्वारा महा राणा प्रताप विद्यालय स ूडा में मानव एवं जन कल्याण शिविर के चलते सैकड़ों लोगों ने स्वयं व अपने मवेशियों की दवा ली। इस शिविर का उद्घाटन कमान्डेन्ट राजीव अहलूवालिया ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में ग्रामीणों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। एस एस बी की ओर से स्कूली बच्चों को पाढ्य सामग्री व खेलकूद के उपकरण भी बांटे गये।
इस कार्यक्रम का संयोजन एस एस बी सूडा के इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक एस एम सिंह ने जानवरो की देखभाल व रख रखाव की जानकारी ग्रामीणों को दी। बीमार पशुओं की दवा भी पशु-चिकित्सकों द्वारा दी गयी। एस एस बी द्वारा आयोजित किये गये जन कल्याण शिविरों में 616666 कीमत की दवाओं का वितरण पिछले वर्ष किया गया है। कार्यक्रम में गांव प्रधान बेरिया बाल गोविन्द राना, मुन्ना लाल गुप्ता, रामधारी राना सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…