लोनी मंगलवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश वहा रखी नगदी व अन्य कीमती सामान चुराकर चंपत हो गए। हालांकि एक चोरी की वारदात के दौरान जाग हो जाने पर चोरी कर जा रहे बदमाशों में शामिल तीन युवकों को वही दबोच लिया। पुलिस तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में लगी है।
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की इनाम विहार कॉलोनी में रहने वाली कुलजीत कौर पत्नी अशोक कुमार की घर के नीचे ही सपना जनरल स्टोर के नाम से किराने की दुकान है। रोजाना की भांति अपने निश्चित समय अनुसार करीब 9 बजे उसने अपनी दुकान बंद करदी थी। रात के लगभग 3 बजे जब परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे बगल में रह रहे पड़ोसियों ने उन्हें जगाते हुए नीचे उनकी दुकान से खटपट की आवाज आने की जानकारी दी। सभी लोग एकत्रित होकर जैसे ही नीचे पहुंचे दुकान में चोरी करने आए बदमाश भाग खड़े हुए मगर लोगों ने कुछ दूरी तक उनका पीछा करते हुए 3 बदमाशों को वहीं दबोच लिया। हालांकि उनके अन्य 2 साथी दुकान में रखी लगभग 15 हजार की नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर भागने में कामयाब हो गए। जिसकी कीमत पीड़िता द्वारा 50 हजार से भी अधिक बताई गई है।
उधर पुलिस हिरासत में लिए गए उक्त तीनों बदमाशों ने अपना नाम रवि कुमार उर्फ मिर्ची, कासिम, इरशाद व फरार साथियों के नाम साजिद और नोनू बताया है। जिनसे पूछताछ जारी है। दूसरी घटना लोनी कोतवाली क्षेत्र की अंजली विहार कॉलोनी की है। जहा लोनी की रामपार्क कॉलोनी में रहने वाला राजू पुत्र राजन अपनी परचून की दुकान चलाता है। जो मंगलवार की शाम रोजाना की तरह अपनी दुकान के ताले लगाकर अपने घर वापस आ गया था। अगले दिन सुबह राजू जैसे ही अपनी दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा तो उसके होश उड़ गए, उसकी दुकान के शटर में लगे दोनों ताले टूटे हुए पड़े थे तथा दुकान के गल्ले में रखें लगभग 2 हजार रुपये व वहां रखा हजारों रुपए कीमत का अन्य सामान भी चोरी हो चुका था।
उक्त दोनों घटनाओ के मामलों में पीड़ित पक्ष की ओर से संबंधित थाने पर लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटनाओं के संदर्भ को लेकर जांच पड़ताल की कार्यवाही में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…