सरताज खान
लोनी बुधवार के दिन हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जहा सभी ने एक साथ मिलकर पुष्प होली खेलते हुए एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को कैमिकलयुक्त रंगों व ऐसी अन्य किसी भी सामग्री का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि होली आपसी सौहार्द व प्रेम मिलन का त्यौहार है, फूलों और चंदन के इस्तेमाल करने का त्यौहार है। उन्होंने पानी के रंगों से भी परहेज रखने की सलाह देते हुए इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील करते हुए सभी को होली पर्व की हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वहां हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर (पिंकी चौधरी) को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। जहा महंत बालाजी धाम मंदिर के श्री धनंजय गिरी जी (विचारक हिंदू रक्षा दल) के अलावा अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…