Categories: Crime

लूट का शिकार उपचार के दौरान पहुंचा थाने

यशपाल सिंह /संजय ठाकुर

(मऊ) : होली पर घर आये कटघर संजर निवासी रामकृष्ण यादव को बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर शनिवार की रात 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस पीड़ित तक नहीं पहुंची। स्थानीय पुलिस इस घटना को झूठा साबित करने में लगी रही। कारण यह था कि धारदार हथियार से घायल व्यक्ति थाने में तहरीर नहीं दे सका था। सोमवार की दोपहर पीड़ित ने थाने में पहुंचकर लूट की तहरीर दी।

घटना की सत्यता जाने बगैर ही पुलिस इस घटना को एक सिरे से खारिज करते हुए झूठी घटना करार देने में लगी रही। जबकि आलम यह है कि बदमाशों का शिकार के दोनों हाथों व चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के दो दिन बीतने के बाद भी शिकार के घर तक पुलिस नहीं पहुंची। घटना उजागर होने के बाद व गंभीर चोट का उपचार कराने के पश्चात सोमवार की दोपहर बाद खुद पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts