यशपाल सिंह
आजमगढ़. नदी किनारे गेहूं के खेत में रविवार की शाम को 70 वर्षीया वृद्धा का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृत महिला की शिनाख्त मोतीपुर गांव निवासिनी के रूप में हुई। आवारा कुत्तों ने शव को नोंच खाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का आधा हिस्सा ही बचा था, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
गंभीरपुर थाने के मोतीपुर गांव निवासिनी 70 वर्षीया प्रभावती देवी पत्नी फिरतू 10 दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसे गांव के सीवान में तलाश की और नात-रिश्तेदारों के यहां भी पता करते रहे,मगर कहीं पर पता नहीं चल पाया। रविवार की शाम को गांव की औरतें सीवान में घास करने गई थीं। इस बीच मंगई नदी किनारे गेंहू के खेत में महिला का शव देख अवाक रह गईं। शोर मचाते हुए गांव में आईं और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण जुट गए। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लगभग एक घंटे बाद गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने मृत महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। कहा वह 10 दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी। खेत में पड़े शव को कुत्तों ने नोंच खाया था। आधा शव ही बचा रहा गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…