यशपाल सिंह
आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी 48 वर्षीय आटा चक्की संचालक की मंगल वार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबुह 5.30 बजे घर से लगभग एक किमी दूरी पर बाइक सवारों दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. परशुराम का पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था। तीन दिन पूर्व भी दीवानी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने के दौरान भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक परशुराम गांव में ही आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था और दाहिने पैर से विकलांग था.
सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब बिजली कटी तो चक्की बन्द कर घर की ओर निकला। घर से लगभग एक किमी दूर आराजी नौबरार करखिया किता दोयम (भसिहवा) चांदपट्टी–हैदराबाद मार्ग पर पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार बदमासो ने परशुराम को पकड़ कर मारने पीटने लगे। तभी किसी बदमाश ने परशुराम की कनपटी पर सटा कर असलहे से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…