Categories: Crime

कुएं में मिली लाश क्षेत्र में हुई सनसनी मेहनगर

यशपाल सिंह

आजमगढ़. स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया गांव के सिवान में स्थित एक कुंए में मंगलवार की दोपहर 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद भी मृत युवक की पहचान नही हो पायी। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।

पलिया गांव के पश्चिम छोर पर शिवशंकर दूबे के खेत में कुंआ है मंगलवार की दोपहर गांव के लोग खेत देखने गये। कूंआ से दुर्गंध आ रही थी आशंका होने पर लोगों ने देखा तो कुंए में एक शव पड़ा था। घटना को लोगों ने पुलिस को अवगत करया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सफेद शर्ट व काली पैंट पहने हुए था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts