Categories: Crime

गरीब मजदूर की ज़िन्दगी भर की थी ये कमाई, दिनदहाड़े बाइक से आये चोर ने उडाई

विनय याज्ञिक

(जालौन) आटा में दिन दहाड़ें गरीब मजदूर मनोज पांचाल के घर से लगभग50हजार रुपए की चोरी हो गई। आटा गांव मे मनोज पांचाल पुत्र हरचरन पांचाल मेहनत मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता है।आज वह व उसकी पत्नी खेतों में काम करने गये थे, तभी11बजे सुबह एक युवक बाइक से आया, घर में घुस गया।

घर में उस समय मनोज की10 वर्षीय लड़की थी, लड़की ने अंदर आने से रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह दहशत में आ गई। उसके बाद उस युवक ने बक्से में रखे 8 हजार रुपए व पायल, जंजीर, अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी समय बाद जब घर के मुखिया मनोज पांचाल को उक्त घटना का पता चला तब उसने 100  नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी, मौके पर आयी पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर चली गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts