कानपुर। अब कानपुर में एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रह गई है। वैसे भी अपराधियों का हौसला पहले से ही बुलंद था. यह हौसला बुलंद होने का नतीजा यह रहा कि बीती रात में पुलिस गश्त को धता बताते हुए चकेरी क्षेत्र में तीन एटीएम मशीन काटकर दो नकाब पोश चोरों ने करीब 16 लाख रुपये की चोरी कर लिया। एक घटे के भीतर चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम काट डाले इससे भी अचम्भे की बात रही की एक नहीं बल्कि चोरो ने तीन एटीएम को अपना निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की सुचना प्राप्त होने के बाद फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। फुटेज को कब्जे में लेकर चकेरी पुलिस के साथ ही आईजी क्राइम ब्रांच की टीम जाच में जुट गई है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों मौके पर पहुच कर घटना का जायजा लिया,
हर एटीएम की सुरक्षा हेतु कैमरे लगे है, बैंक खुद सुरक्षाकर्मी रखता है मगर लगातार देखा जा रहा है कि एटीएम पर से सुरक्षा के जतन बैंक कम करता जा रहा है और सुरक्षा का पूरा बोझ पुलिस के कंधे पर आता जा रहा है. यहाँ बड़ा सवाल यह है कि एटीएम के कैमरों पर निगरानी रखने के काम में लगे लोग इस दौरान क्या कर रहे थे, यदि नियमो पर नज़र दौड़ाया जाय तो बैंक एटीएम की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध होता है मगर यहाँ देखा जा रहा है कि लगातार सुरक्षा के लिये बैंक पुलिस पर निर्भर होती जा रही है. इतनी बड़ी चोरी के बावजूद शहर के एटीएम पर बैंक द्वारा किसी सुरक्षा का कोई इंतज़ाम नहीं किया गया था आज भी,
कप्तान का चला चाबुक – 6 कांस्टेबल सहित एक दरोगा पर गिरी गाज
शहर के कप्तान ने अपना चाबुक पुलिस टीम पर चला दिया है और सम्बंधित थाने के एक दरोगा एवं 6 कांस्टेबलो पर अपनी गाज गिराई है. पुलिस घटना की विवेचना में लगी है वही उच्चाधिकारियों ने खुलासा करने के लिये टीम का गठन किया है. अधिकारियो ने अपने बयान में कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा करते हुवे दोषियों को पकड़ लिया जायेगा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…