कानपुर नगर थाना चकेरी के मंगला विहार में संतो की पूजा अर्चना से नाखुश होकर दबंगो ने चार संतो को लाठी डण्डे से पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महंत श्री 108 रमैया बाबा उम्र लगभग 70 वर्ष श्री शिव हनुमान मंदिर दहेली आदर्श विहार मंगला विहार रामादेवी कानपुर में विगत 50 वर्षों से मंदिर प्रांगण में ही रहकर पूजा पाठ व मंदिर की देख भाल करते हैं।
विगत कई वर्षों से हर नवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में ही भागवत कथा व भन्डारे का आयोजन भी क्षेत्रिय जनता के संहयोग से कराते चले आ रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत जी ने भागवत कथा आदि का आयोजन रखा हुआ था। आरोपों को आधार माने तो क्षेत्र में ही रहने वाले दबंग रामगोपाल उसके पुत्र रजनी कान्त व लक्ष्मी कान्त आदि को महंत का ये पूजा अर्चना पसंद नही आता कल सुबह जब महंत जी और अन्य साधु संत मंदिर में हवन कर रहे थे तब दबंग रामगोपाल उसके दोनो पुत्र और अन्य 8-10 लोगो के साथ लाठी डंडे से लैस होकर महंत और उनके साथ मौजूद अन्य साधुओं को पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया।
महंत ने आरोप लगाते हुवे बताया कि उनके साथ हुई मार पीट की घटना की जानकारी जब उन्होने दहेली सुजानपुर पुलिस को दी तो पुलिस से उलटा महंत को ही जांच के नाम पर चौकी में ही काफी देर बैठाये रखा व दबंगों ने पुलिस के सामने ही दबाव डालकर महंत से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
क्या की पुलिस ने कार्यवाही
महंत के साथ हुई मारपीट में दहेली सुजानपुर पुलिस मौन बनी रही और जाँच का हवाला देकर महंत को चौकी से चलता किया। उन्होंने इतनी भी जेहमत उठाना उचित नही समझा कि महंत को मारपीट में आयी चोटो का डॉक्टरी परीक्षण कर ले।महंत का कहना है कि उनके व उनके साथ मौजूद अन्य साधु संतों के साथ जो दबंगो ने बर्बरता की है इसके लिए वह चुप नही बैठेंगे न्याय के अधिकारियों के पास गुहार लगायेगे और दबंगो को सजा दिला कर रहेगें। अब देखना यह है कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आपने ही प्रदेश में साधु संतों के साथ हुए इस घटनाक्रम में दबंगो के खिलाफ क्या कार्यवाही करवाते है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…