कानपुर नगर : जे के कॉलोनी जाजमऊ में कई वर्षों से अवैध कब्जेदारों ने सरकारी जमीन पर कर रखा था जिसको आज नगर निगम की टीम ने अभियान चला कर धवस्त कर दिया। जेके कॉलोनी जाजमऊ में बने केडीए के आशियाने फ्लैट के पास कानपुर नगर निगम की जमीन वर्षो से खाली पड़ी हुई हैं जिस पर काफी समय से लोगो ने धीरे धीरे अवैध चट्टा आदि बनाकर कब्जा कर डाला जब प्रशासन की नजर इन अवैध कब्जेदारो पर पड़ी तो अधिकारियों की नींद टूटी और इनको हटाने की कायदेवाद शुरू हुई। जिसपर आज नगरनिगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए समस्त अवैध चट्टो व कब्जो का ध्वस्तीकरण कर दिया।
सतर्क रहा प्रशासन
कब्जेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रशासन पहले से ही चौकन्ना रहा एसीम 2 सीओ कैंट की अगुआई में नगरनिगम की टीम के साथ पीएसी व कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा जिससे कोई अराजकता न फैला सके।
टूट गयी जेसीबी
कानपुर नगरनिगम की टीम अवैध कब्जों का ध्वस्तीकरण का कार्य कर रही थी तभी जेसीबी का अगला हिस्सा मलबे में फस कर टूट गया जिससे कार्य थोड़ी देर बाधित रहा अधिकारियो ने तत्काल दूसरी जेसीबी को मौके पर बुलाया तब जा कर पुनः कार्य शुरू हो सका।
नहीं दी गयी कोई पूर्व सूचना
लोगों का आरोप था कि नगरनिगम ने उन्हें कोई पूर्व सूचना नही दी अगर दी होती तो वह स्वतः ही जमीन को खाली कर देते. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कब्जेदारों को पहले कई बार खाली करने को बोला गया और पेपर में प्रकाशित भी किया गया परन्तु किसी ने कब्जा नही छोड़ा तब जा कर आज ये अभियान चलाना पढ़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…